लातेहार: रिश्तेदार के घर आए युवक को हुआ इश्क, फिर साथ में चुनी मौत, रेल पटरी पर मिला प्रेमी युगल का शव

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मृतक के परिजन

Latehar Suicide News: लातेहार जिले के रिचुघाटा रेलवे स्टेशन के समीप एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. शनिवार सुबह धरधरी पुल के पास डाउन लाइन पर दोनों के शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान लातेहार और छिपादोहर के रहने वाले किशोरों के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है और फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Latehar Suicide News, लातेहार (चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट): लातेहार जिला स्थित बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात को एक दर्दनाक घटना घटी. दरअसल धरधरी पुल के समीप डाउन रेलवे लाइन पर एक नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव बरामद हुआ है. घटना की जानकारी तब मिली जब शनिवार सुबह गश्ती के दौरान रेलवे ट्रैकमैन ने पटरी पर शवों को देखा, जिसके बाद तुरंत उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी.

मृतकों की हुई पहचान

सूचना मिलने पर लातेहार थाना पुलिस एसआई राजा दिलावर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की. मृतकों की पहचान सिंधु कुमारी (16 वर्ष, पिता किरानी उरांव, निवासी घोड़ाबर, लातेहार) और शत्रुघ्न कुमार (17 वर्ष, पिता मंटू सिंह, ऊपाग निवासी, छिपादोहर) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने किसी रिश्तेदार के घर रिचुघाटा आया हुआ था, जहां उसे युवती से प्रेम गया.

Also Read: साहिबगंज: घात लगाकर गोली मारने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, रिश्तेदार ही निकले हमलावर

शादी समारोह से लापता थी युवती

परिजनों के अनुसार, मृतका सिंधु कुमारी गुरुवार को नजदीक के ही दूसरे गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला. शनिवार सुबह दोनों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पाया गया. पुलिस के मुताबिक, युवती के दोनों पैर कटे हुए थे और युवक के भी पैर व सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ट्रेन के आने से पहले ही पटरी पर लेट गए थे.

पुलिस कर रही है जांच

एसआई राजा दिलावर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हालांकि, आत्महत्या के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस प्रेम प्रसंग के साथ-साथ अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: गढ़वा: विशुनपुरा में बेखौफ चोर, ज्वेलरी दुकान से डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी 

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola