श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव, 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 26 चांद 6 : कलश में जल लेकर मंदिर पहुंचते श्रद्धालु. प्रतिनिधि चंदवा : स्थानीय सरोज नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव समारोह

विज्ञापन

चंदवा : स्थानीय सरोज नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को शुरू हो गया. दो दिनी स्थापना दिवस कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा के बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर हरे रामा-हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन कर रहे है. मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि मंदिर की स्थापना 27 जून 2004 को हुई थी. शनिवार को हवन-पूजन व पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा. आयोजन को सफल बनाने में श्री राम दरबार मंदिर पूजा समिति के संरक्षक मोहन लाल वरू, प्रेमचंद अग्रवाल, शशिकांत गिनोडिया, सीताराम, राजेंद्र प्रजापति, राजेश चंद्र पांडेय, गोविंद अग्रवाल के अलावे अध्यक्ष रविकांत गिनोडिया, उपाध्यक्ष रामविचार सिंह, सचिव अमित साहू, सहसचिव आदित्य कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, सह कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर भगत समेत अन्य लोग सक्रिय रूप से लगे है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola