घर से अचानक लापता हुई महिला, पति ने थाने में दर्ज करायी रिर्पोट
लापता (सांकेतिक तस्वीर)
लातेहार के ओरवाई गांव से 26 वर्षीय सुनीता कुमारी 7 अगस्त से लापता है। पति ने सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के ओरवाई गांव निवासी बाबूलाल सिंह की पत्नी सुनीता कुमारी (26) पिछले सात अगस्त से अपने घर से लापता है. उसके पति ने इस संबंध में सदर थाना में गुमशुदगी की एक रिर्पोट दर्ज करायी है. उन्होने बताया कि सुनीता पिछले सात अगस्त की शाम करीब छह बजे घर से अचानक लापता हो गई. काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. लापता सुनीता कुमारी का रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट है. उस दिन उसने कत्थे रंग की छाप वाली साड़ी तथा बैगनी रंग का ब्लाउज पहनी थी. बाबूलाल सिंह ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनकी पत्नी की तलाश करें. परिजन महिला के अचानक लापता होने से चिंतित हैं और उसके सकुशल वापस लौटने की उम्मीद लगाए हुए है.
ये भी पढ़ें: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










