दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

एक्सीडेंट का प्रतीकात्मक फोटो

बालूमाथ के बरियातू थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

लातेहार (बालूमाथ). बारियातू थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार चिकुवा उरांव (70 वर्ष) पिता बिरसा उरांव (ग्राम डाढ़ा थाना बरियातू) निवासी बारियातू बाजार से बाईक की मदद से अपने घर वापस जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से अनियंत्रित होकर टक्कर हो गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

ये भी पढ़ें: चौपारण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola