अब अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं! बारियातू शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
शिविर में शामिल सीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network
बारियातू प्रखंड कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में जाति, आय और भूमि संबंधी मामलों का निपटारा किया गया। ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिला।
बारियातू,लातेहार: प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी की अध्यक्षता में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जाति, आय, स्थानीय और चरित्र प्रमाण पत्र समेत अंचल से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयीं. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया.
शिविर के दौरान प्रमुख उर्मिला देवी एवं विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार (मंटू) ने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से निर्गत जाति, आय, स्थानीय और चरित्र प्रमाण पत्र ग्रामीणों के बीच वितरित किये.
तीन चरणों में लगाया जा रहा विशेष शिविर
अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन चरणों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में प्रमाण पत्रों के अलावा जमीन से संबंधित मामलों का भी समाधान किया जा रहा है.
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अंचल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि समय पर उनका निष्पादन किया जा सके.
अधिकारियों और कर्मियों ने संभाली जिम्मेदारी
मौके पर अंचल निरीक्षक पीयूष कुमार, प्रधान लिपिक कपीलदेव सिंह, हल्का कर्मचारी मनोज बेग, राजकमल कुमार, ओमप्रकाश कुमार, अंचल अमीन संजय यादव समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










