फसल बर्बाद हुई तो मिलेगी आर्थिक सुरक्षा! लातेहार में किसानों के बीच पहुंचा बीमा जागरूकता रथ

Updated:
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

लातेहार में किसानों को जागरूक करने के लिए बिरसा-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार रथ रवाना किया गया। जानें योजना के लाभ और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

विज्ञापन

लातेहार: किसानों को बिरसा-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से प्रचार-प्रसार रथ रवाना किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया.

उपायुक्त ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है. प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम एवं अन्य कारणों से फसल को होने वाली क्षति की स्थिति में यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जिले के अधिक से अधिक किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया.

प्रचार रथ के माध्यम से किसानों को योजना की पात्रता, बीमा कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, बीमित फसल, फसल क्षति की स्थिति में दावा प्रक्रिया एवं योजना के लाभ की जानकारी दी जायेगी. उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं.

मौके पर अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्च, डीईओ गौतम कुमार साहू समेत बीमा कंपनी के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola