लातेहार में SSB जवानों ने पेश की मिसाल, 20 जवानों ने किया रक्तदान; 72 लोगों की हुई मुफ्त जांच

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते जवान | Prabhat Khabar Network

लातेहार में एसएसबी 32वीं बटालियन ने स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 72 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

विज्ञापन

लातेहार: स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर एसएसबी 32वीं बटालियन मुख्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करना था.

कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित रक्तदान शिविर में बटालियन के 20 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. शिविर में ब्लड बैंक, सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम और एसएसबी के चिकित्सा अधिकारियों ने सहयोग किया.

कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि एसएसबी केवल सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने मानवीय दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करती है. उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है.

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कुल 72 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जांच के बाद जरूरत के अनुसार सभी को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयीं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola