लातेहार के स्कूल में 100 बच्चों को दी गई सुवर्ण प्राशन की पांचवीं खुराक, स्वस्थ भविष्य का संदेश
दवा पिलाते अतिथि | Prabhat Khabar Network
लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुवर्ण प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें 100 बच्चों को दवा पिलाई गई।
लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लातेहार की अमरमणि, चंद्रेश प्रसाद, रमेश प्रसाद एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर सुवर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर अतिथियों ने सुवर्ण प्राशन योजना को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारयुक्त वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. सुवर्ण प्राशन जैसी योजनाएं स्वस्थ नागरिक निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं.
कार्यक्रम के दौरान कक्षा अरुण से चतुर्थ तक के कुल 100 बच्चों को नवीन सत्र 2026-27 के तहत सुवर्ण प्राशन की पांचवीं खुराक दी गयी. विद्यालय परिवार ने कहा कि आयुर्वेदिक परंपरा को आधुनिक शिक्षा के साथ समन्वित करते हुए बच्चों के स्वस्थ भविष्य और समग्र विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










