छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लातेहार बंद, BJP के 40 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते भाजपाई | Prabhat Khabar Network

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

लातेहार: जेपीएससी एवं जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे झारखंड के छात्र-छात्राओं पर रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरवाडीह बंद कराया. बंद का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने किया.

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में पार्टी का झंडा लेकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता अंबेडकर चौक बस स्टैंड स्थित मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गये.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 40 से अधिक भाजपा बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. बाद में सभी को दोपहर चार बजे के बाद छोड़ दिया गया.

मौके पर ईश्वरी सिंह, अशोक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, जिप सदस्य कन्हाई सिंह, श्यामली शर्मा, अजय प्रसाद, विवेक कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद, हेमंत कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार, शिव नारायण प्रसाद, पवन कुमार चौधरी, अमरेंद्र रजक, कुंदन कुमार यादव, दीपक राज, दीपक तिवारी, मनोज यादव, हरेराम सिंह, संतोष विश्वकर्मा, मनीष सोनी, नंदेव सिंह, ओम प्रकाश लाल, देवराज तिवारी, विनय चंदेल, दशरथ कुमार, रेणु देवी, अनिशा कुमारी, रिंकी देवी, बिक्की कुमार और सूरज सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola