जनता की शिकायत पर एक्शन में लातेहार डीसी, अधिकारियों को जल्द समाधान का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समस्या सुनते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

लातेहार में उपायुक्त संदीप कुमार ने साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola