बिजली पोल में जंक्शन बॉक्स धू-धूकर जला, केबल तार खाक; घंटों गुल रही बिजली
Updated:
विज्ञापन
बॉक्स में लगी आग.. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ के शेरेगड़ा रोड पर बिजली के जक्सन बॉक्स में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली विभाग ने तुरंत लाइन काटकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बालूमाथ, लातेहार: प्रखंड मुख्यालय के शेरेगड़ा रोड स्थित व्यवसायी मो. मुजम्मिल के घर के समीप बिजली पोल में लगे जंक्शन बॉक्स में मंगलवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. इससे जंक्शन बॉक्स समेत केबल तार जलकर खाक हो गया.
जंक्शन बॉक्स में आग लगने के बाद तेज लपटें उठने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बालूमाथ बिजली विभाग को दी. इसके बाद बिजली सब स्टेशन से लाइन काटी गई. इससे घंटों बिजली बाधित रही.
बिजली मिस्त्री ने जंक्शन बॉक्स को ठीक करने के बाद दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू कर दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










