वन विभाग ने महावतों को किया सम्मानित, हाथियों के योगदान को सराहा
वन विभाग ने महावतों को किया सम्मानित /Prabhat Khabar Network
विश्व हाथी दिवस पर बेतला नेशनल पार्क में वन विभाग ने हाथियों की देखभाल करने वाले महावतों को सम्मानित किया और उनके साहस व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
बेतला नेशनल पार्क. विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बेतला वन क्षेत्र की सुरक्षा और वन्यजीव प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महावतों के लिए आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार पालतू हाथियों जुही, सीता, मुर्गेश और राखी की सेवा में जुटे महावतों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत और रेंजर उमेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से महावतों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले महावतों में सत्येंद्र सिंह, मृदा भुंइया, रघुनाथ परदेसिया, रामप्रसाद सिंह, जोहा मियां, तेजू परेहिया और संजय यादव शामिल हैं.इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत ने कहा कि पालतू हाथी हमारे वन विभाग की रीढ़ हैं. जुही, सीता, मुर्गेश और राखी जैसे हाथियों के कारण ही मुश्किल जंगलों में गश्ती और रेस्क्यू ऑपरेशन संभव हो पाते हैं. रेंजर उमेश कुमार दुबे ने भी महावतों के साहस की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों की देखभाल करना और वन्यजीवों की रक्षा करना बेहद सराहनीय काम है. कार्यक्रम के अंत में सभी महावतों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी.
ये भी पढ़ें: बेतला नेशनल पार्क में धूमधाम से मनाया गया विश्व हाथी दिवस, बच्चों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










