तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुआ का जत्था रवाना
उपस्थित श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
महुआडांड़ से श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ, बासुकिनाथ और तारापीठ की यात्रा के लिए रवाना हुआ। भक्तों में खासा उत्साह है और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे।
लातेहार. महुआडांड़ धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं का एक जत्था मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकिनाथ और तारापीठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ. यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ, बाबा बासुकिनाथ और मां तारा के दर्शन कर सुख-शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करेंगे. तीर्थ यात्रा में मुकेश जायसवाल, प्रिंस श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, छोटू, कन्हैया लाल और सुभाष कुमार शामिल हैं. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. श्रद्धालुओं ने कहा कि इन पावन धार्मिक स्थलों का दर्शन उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की. इस दौरान बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










