सरायकेला में सिस्टम की 'इमरजेंसी' फेल: सड़क दुर्घटना के बाद घंटों नदारद रही 108 सेवा, निजी वाहन बना देवदूत

Published by :Sameer Oraon
Published at :02 May 2026 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला में सिस्टम की 'इमरजेंसी' फेल: सड़क दुर्घटना के बाद घंटों नदारद रही 108 सेवा, निजी वाहन बना देवदूत

Saraikela Road Accident: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सिरुम हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के न पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया. अंततः जिला परिषद उपाध्यक्ष की टीम ने निजी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया. यह घटना क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सेवाओं की पोल खोलती है.

विज्ञापन

चांडिल/सरायकेला, (हिमांशु गोप की रिपोर्ट): सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला. सिरुम हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार गुरुपद महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दूसरे बाइक सवारों को भी हल्की चोटें आई हैं.

दम तोड़ती एंबुलेंस सेवा, ग्रामीणों में आक्रोश

दुर्घटना के बाद की स्थिति और खराब हो गई. हुआ यूं कि गंभीर रूप से घायल गुरुपद महतो सड़क पर दर्द से कराहते रहे, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिली. प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन किया गया, लेकिन न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही वाहन मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आपात स्थिति में एंबुलेंस का न मिलना बहुत पुरानी समस्या बन चुकी है, जो कई बार जानलेवा साबित होती है.

Also Read: लातेहार: रिश्तेदार के घर आए युवक को हुआ इश्क, फिर साथ में चुनी मौत, रेल पटरी पर मिला प्रेमी युगल का शव

सुनील महतो ने पेश की मानवता की मिसाल

हादसे की सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो तुरंत मौके पर पहुंचे. एंबुलेंस की प्रतीक्षा किए बिना उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नीमडीह पहुंचाया. फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है,

प्रशासन से जवाबदेही की मांग

ग्रामीणों ने चिंता जताई कि कुकड़ू से बड़े अस्पतालों की दूरी 40 से 100 किलोमीटर तक है, ऐसे में एंबुलेंस सेवा का ठप रहना अक्सर किसी बड़ी अनहोनी को दावत देता है. प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो ने कहा कि 108 सेवा की इस लापरवाही को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े.

Also Read: साहिबगंज: घात लगाकर गोली मारने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, रिश्तेदार ही निकले हमलावर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola