सीवों नहर में मिला युवक का शव, पांच लोगों पर हत्या करने की दर्ज करायी प्राथमिकी

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :10 Jan 2026 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
सीवों नहर में मिला युवक का शव, पांच लोगों पर हत्या करने की दर्ज करायी प्राथमिकी

भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव के पूरब ददरा-भभुआ सड़क के समीप से गुजरी नहर में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक के शव मिलने से सनसनी मच गयी.

विज्ञापन

फोटो 5 पूल के पास शव को देखने के लिये उमड़ी भीड़= पुलिस ने शव को नहर से निकाल भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवों गांव से शाम से लापता युवक का सुबह नहर में मिला शव भभुआ सदर. भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव के पूरब ददरा-भभुआ सड़क के समीप से गुजरी नहर में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक के शव मिलने से सनसनी मच गयी. नहर के पानी में मिले शव की पहचान सीवों गांव के रहनेवाले सरोज तिवारी उर्फ नचकु तिवारी के बेटे सुधाकर तिवारी के रूप में हुई है. शव के पास रोते-बिलखते पिता का कहना था कि शुक्रवार को शाम सात बजे के करीब वह घर से तुरंत लौट आने के लिए कहकर निकला था इसके बाद वह पूरी रात नहीं लौटा. शनिवार सुबह 10 बजे सीवों गांव के पूरब नहर में शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस के पहुंचने के बाद नहर में से शव को बाहर निकाला गया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहां शव का पंचनामा करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. घटना की जानकारी पर भभुआ बीडीओ सतीश कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनके द्वारा मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक मृतक के परिजनों को सौंपा. पिता ने गांव के ही पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप इधर, युवक की मौत मामले में उसके पिता सरोज तिवारी उर्फ नचकु तिवारी ने गांव के ही पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुधाकर तिवारी शुक्रवार को शाम सात बजे घर से निकला था. देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों से उन्होंने पूछा भी था. इसी बीच शनिवार की सुबह 10 बजे गांव के लोगों से सूचना मिली कि गांव के पूरब नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. जब वह वहां पहुंचे, तो शव की पहचान उन्होंने अपने बेटे सुधाकर तिवारी के रूप में की. उसके सिर में चोट लगा हुआ था और उसके नाक से खून भी निकला हुआ था और होठ भी कटा हुआ था. उन्होंने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही रहनेवाले अवध सिंह के बेटे प्रद्युम्न सिंह उर्फ अंकित पटेल, सुभाष सिंह पिता स्व शोभनाथ सिंह, लव पटेल पिता अमर सिंह, तेजपति सिंह पिता रामसूरत सिंह और दीपक पटेल पिता सुभाष सिंह को नामजद किया है. बताया कि 26 दिसंबर को उक्त नामजद लोग उसके दरवाजे पर आये और दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़फोड़ की थी और जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में उनके द्वारा भभुआ थाने में आवेदन दिया गया था. पुरानी रंजिश और वाद विवाद के कारण ही नामजद लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है. बोले थानाध्यक्ष……. इधर, शनिवार को सीवों पूरब नहर में एक युवक का शव मिलने के संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है. मृतक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आवेदन दिया है. एफआइआर दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन