हो जाएं सावधान! ऐसे हाजिरी लगाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश जारी

E-Shiksha Kosh Portal: बिहार शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कहा है कि तकनीकी समस्या का हवाला देकर नियमों से छेड़छाड़ को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा. विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा है कि पोर्टल पर मौजूद समय-वार डेटा से साफ हो गया है कि कई शिक्षक अपनी उपस्थिति वास्तविक समय से अलग समय पर दर्ज कर रहे हैं. यह नियम के खिलाफ है.
E-Shiksha Kosh Portal: बिहार शिक्षा विभाग ने इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में हो रही अनियमितताओं पर गंभीर रुख अपनाया है. विभाग को पता चला है कि कई शिक्षक वास्तविक समय में हाजिरी दर्ज नहीं कर रहे हैं, बल्कि पुरानी तस्वीरें अपलोड कर उपस्थिति दिखा रहे हैं. इसे विभाग ने गंभीर फर्जीवाड़ा माना है. इस मामले में विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे शिक्षकों को तुरंत चिह्नित करने और रिपोर्ट भेजने का निर्देश जारी किया है.
बहाना बना रहे शिक्षक
शिक्षा विभाग ने जारी निर्देश में कहा है कि कुछ शिक्षक पोर्टल पर तस्वीर अपलोड करने में आने वाली तकनीकी समस्या का बहाना बना रहे हैं, जबकि कई दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक निर्धारित समय के बाद देरी से उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं.
विभाग ने इस अनियमितता को प्लानबद्ध लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ा रुख दिखाया है. निर्देश में कहा है कि ऐसे मामलों की जांच कर संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जायेगी.
जिला स्तर पर गठित टीमों को उपस्थिति रिकॉर्ड, अपलोड की गयी तस्वीर, स्थान की स्थिति तथा समय का मिलान कर साक्ष्य जुटाने को कहा गया है, ताकि जांच पारदर्शी ढंग से की जा सके.
इसके साथ ही विभाग ने सभी शिक्षकों से शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जायेगा कि शिक्षक वास्तविक समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या पुरानी तस्वीर का उपयोग नहीं करेंगे.
ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त
जिला शिक्षा पदाधिकारी को कहा गया है कि वे सभी स्कूल प्रधानों को निर्देशित करें कि वे अपने विद्यालय के शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की निगरानी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें. विभाग ने जारी निर्देश में कहा है कि इ-शिक्षा कोष पोर्टल शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय संचालन की पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है.
ऐसे में उपस्थिति दर्ज करने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सीधे-सीधे शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करती है. इसलिए विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
क्या बोले DEO
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि विभाग स्तर से प्राप्त पत्र के आलोक में सभी प्रधानाध्यापक और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि लगातार मॉनिटरिंग करें. अगर पुराना फोटो शिक्षक पोर्टल पर अपलोड करते हुए पकड़े जाते हैं, तो शिक्षक के साथ-साथ प्रधानाध्यापक पर भी कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, कोहरा करेगा परेशान, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










