जीटी रोड पर शराब के साथ ऑटो जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जुपुर के पास वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

कर्मनाशा.

दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जुपुर के पास पुलिस ने शनिवार की सुबह 10 बजे एक ऑटो से 39 लीटर अंग्रेजी शराब व आठ लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के डोभरी गांव निवासी महेंद्र सिंह के बेटे ऋषि कुमार के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, दुर्गावती पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो की रोककर तलाशी ली. इस दौरान 47 लीटर शराब जब्त की गयी. इसके बाद पुलिस ने शराब व ऑटो को जब्त लिया. धंधेबाज ऋषि कुमार की मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी पुष्टी थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन