Kaimur News : वनवे ट्रेफिक नियम का नहीं हो रहा पालन, रोड पर लग रहा जाम

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मोहनिया में खुले यातायात थाने, पर जाम की समस्या से नहीं मिली निजात

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

भले ही मोहनिया शहर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए वनवे ट्रैफिक नियम लागू किया गया है. लेकिन, इसका बेहतर ढंग से पालन नहीं हो रहा है. इससे हमेशा चांदनी चौक पर जाम लगता है. ज्ञात हो कि की मोहनिया शहर में जाम कि समस्या को लेकर थाना के समीप ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने के बाद तत्कालीन एसडीओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर वन वे ट्रैफिक लागू किया गया है. लेकिन थाने के समीप ओवरब्रिज से न जाकर चांदनी चौक के ओवरब्रिज से ही यात्री बसों से लेकर अन्य सभी वाहन गुजर रहे हैं. इसका नतीजा यह हो रहा है कि भीषण जाम लग जा रहा है. वनवे ट्रैफिक के अनुसार भभुआ रोड से आने वाले वाहन चांदनी चौक के ओवरब्रिज से न जाकर थाने के पास स्थित ओवरब्रिज से होकर स्टेशन सहित रामगढ़ के लिए जाना है. लेकिन, वनवे ट्रैफिक नियम का पालन वाहन चालक नहीं कर रहे हैं. इसका नतीजा है की चांदनी चौक पर हमेशा जाम लग जाता है. शहरवासी जाम से परेशान रहते हैं. रक्षाबंधन के एक दिन भी भीषण जाम लगा रहा.

पुलिस बलों की तैनाती के बावजूद समस्या से नहीं मिल रही निजात

मोहनिया शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मोहनिया थाना परिसर में यातायात थाना खोला गया है. पुलिस अधिकारी से लेकर जवान की तैनाती की गयी है. लेकिन, इसके बाद भी चांदनी चौक पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है. ज्ञात हो कि कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड मुख्यालय से होकर एनएच टू और एनएच-30 गुजरती है. इसके साथ ही चांदनी चौक पर हमेशा जाम लगता है. इन्हीं समस्या को देखते हुए भभुआ जिला मुख्यालय में यातायात थाना न खोलकर मोहनिया थाना परिसर में यातायात थाना खोला गया है. ताकि, मोहनिया शहर में लगने वाले जाम व एनएच 2 पर होने वाली दुर्घटना में कमी लायी जा सके. लेकिन, यातायात थाना की पुलिस के द्वारा बेहतर ढंग से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कराये जाने के कारण आज भी मोहनिया शहर में जाम की समस्या बरकरार है. यातायात थाने में एक इंस्पेक्टर, दो एसआइ, एक एएसआइ, 12 होमगार्ड के जवान, तो 11 डीएपी जवान की तैनाती की गयी है. जबकि विभाग से दो वाहन भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दिये गये हैं. लेकिन, इसके बाद भी चांदनी चौक पर जाम की समस्या नासूर बनी हुई है.

मोहनिया चांदनी चौक पर जाम के कारण

– रामगढ आरओबी पर अवैध तरीके से बना स्टैंड- शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं

– सड़कों पर ही खड़े होते हैं चार चक्का वाहन

– चांदनी चौक पर नो इंट्री का नहीं होता पालन

– मोहनिया शहर के एक भी नहीं है बाइपास सड़क

– सड़कों के किनारे लगता है ठेला व मीट-मुर्गे की दुकान

– ट्रैफिक नियम पालन कराने में विफल प्रशासन

क्या कहते हैं मोहनिया थाना अध्यक्ष

इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया की जाम की समस्या यातायात पुलिस के अधीन आता है, फिर भी मोहनिया पुलिस द्वारा वनवे पालन से लेकर जाम की समस्या को लेकर पहल की जाती है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन