बेगूसराय दुष्कर्म मामला: थानाध्यक्ष निलंबित, पीड़िता से मिले DIG, बोले-‘आरोपियों की हुई पहचान’

Updated:
विज्ञापन

DIG शैलेश कुमार सिन्हा मीडिया से बात करते हुए

Begusarai Gang Rape Case : बेगूसराय में हुए वीभत्स दुष्कर्म कांड के बाद जनता में आक्रोश है. डीआईजी ने आरोपियों की पहचान कर ली है, छापेमारी जारी है, जल्द सभी को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा करेगी बिहार पुलिस. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बेगूसराय से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Begusarai Gang Rape Case : जिले में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली. अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात के बाद डीआईजी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है, जिसकी गहन जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है तथा पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.

‘आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा करेगी पुलिस’- DIG

डीआईजी ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चकिया थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि जांच निष्पक्ष और तेज गति से पूरी की जा सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा करेगी. गौरतलब है कि बेगूसराय में महिला के साथ हुई इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और मामले को लेकर लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही है. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : बेगूसराय दुष्कर्म मामला: 12 जून की मेडिकल जांच में प्राइवेट पार्ट में कारतूस-पत्थर-लकड़ी क्यों नहीं मिली?

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन