जनप्रतिनिधि के घर से कारतूस बरामद होना गंभीर मामला : डॉ. मृत्युंजय कुमार

Updated:
विज्ञापन

खोदावंदपुर में प्रेसवार्ता में जानकारी देते जन सुराज नेता डॉ मृत्युंजय कुमार

Begusarai News : जन सुराज नेता डॉ. मृत्युंजय कुमार ने जनप्रतिनिधियों के घर से कारतूस बरामदगी को गंभीर बताया और जनता से ऐसे लोगों को नकारने की अपील की.

विज्ञापन

Begusarai News : जनप्रतिनिधि के घर से बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद होना गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण मामला है. जनता को ऐसे जनप्रतिनिधियों के आचरण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उक्त बातें जन सुराज पार्टी के नेता एवं चेरिया बरियारपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने रविवार को खोदावंदपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को घर में 50 जिंदा कारतूस रखने के मामले में सात वर्ष की सजा सुनाई गई है और दोनों को जेल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और जनता जनप्रतिनिधियों से जिम्मेदार एवं मर्यादित आचरण की अपेक्षा करती है.

युवाओं के रोजगार और बेहतर शिक्षा पर जोर

डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जन सुराज के प्रति अपना विश्वास जताया है. आने वाले समय में जन सुराज बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बेहतर शिक्षा की व्यवस्था को लेकर सार्थक प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए जनता की भागीदारी और मजबूत जनसंगठन जरूरी है.

सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ. मृत्युंजय कुमार ने पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में बिदुलिया गांव के मृतक गणपत सहनी एवं कुम्भी गांव के पवन सहनी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के मेही सहनी टोला निवासी गौतम कुमार के परिजनों से भी मुलाकात की. उन्होंने उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया.

अग्निपीड़ित परिवार से भी की मुलाकात

डॉ. कुमार ने कहा कि खोदावंदपुर प्रखंड में कई जनसमस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए आम लोगों को संगठित होकर आवाज उठानी होगी. इसके बाद उन्होंने फफौत पंचायत के चकवा गांव स्थित अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया.

पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

मेघौल गांव में जन सुराज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान डॉ. मृत्युंजय कुमार ने संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की अपील की. मौके पर जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष राम किशोर सिंह, चंदू पासवान, डॉ. अरविंद कुमार, भोला पासवान, संतोष कुमार, हरीश दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन