kaimur News : भगवानपुर में सुवरन नदी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर में सुवरन नदी में हादसा

विज्ञापन

भभुआ सदर. भगवानपुर में सुवरन नदी में डूबने से मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति भगवानपुर निवासी डॉ अजीज मियां के बेटे नूर मोहम्मद मियां बताये जाते हैं. परिजनों के अनुसार मृत व्यक्ति मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब शौच करने के लिए सुवरन नदी के किनारे गये हुए थे. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर पड़े और डूब गये. काफी देर बाद उस ओर मवेशी चराते हुए कुछ चरवाहे उधर गये, तो नदी में डूबे व्यक्ति को देखा. इसके बाद उनके द्वारा सूचना दी गयी तब जाकर लोगों ने नदी में डूबे व्यक्ति की पहचान कर उसे बाहर निकाला और परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल आये, जहां डॉक्टर डॉ विनय तिवारी ने इसीजी आदि से जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में मृत घोषित किये जाने के बाद परिजनों द्वारा देर शाम तक अन्य प्रक्रिया की जा रही थी. मृतक की छ बेटियां और एक बेटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन