नेशनल चैंपियनशिप में बिहार के लिए निशाना साधेंगे अनूप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 12 में मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास के रहनेवाले अनूप ने बेगूसराय में आयोजित स्टेट राइफल शूटिंग में जीता था रजत पदक भभुआ (सदर) : भभुआ शहर के एक युवक ने बिहार स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करते हुए रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की है. […]
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 12 में मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास के रहनेवाले अनूप ने बेगूसराय में आयोजित स्टेट राइफल शूटिंग में जीता था रजत पदक
भभुआ (सदर) : भभुआ शहर के एक युवक ने बिहार स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करते हुए रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की है. शहर के वार्ड नंबर 12 के अनूप कुमार सिंह ने बिहार राइफल एसोसिएशन के बैनर तले पांच से सात अगस्त तक बेगूसराय में आयोजित बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशीप में भाग लेने मगध राइफल क्लब पटना के तरफ से गये हुए थे. उन्होंने पूरे बिहार से चुन कर आये 150 प्रतियोगियों के बीच रजत पदक जीता. इस जीत के बज्ञद अनूप को अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए बिहार की ओर से 18 से 30 सितंबर तक मुंबई में आयोजित नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.
गौरतलब है कि पूरे बिहार में संचालित शूटिंग क्लबों द्वारा बिहार के सभी जिलों से लगभग 500 प्रतिभागियों का चयन किया गया था. बेगूसराय में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी रंजीत मिश्रा द्वारा किया गया था, जबकि युवकों की शूटिंग क्षमता देखने के लिए बेगूसराय के डीएम नौशाद आलम व आइजी गुपतेश्वर पांडेय जैसे अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










