कैमूर: स्कूल जाने के दौरान हादसा, ट्रक की चपेट में आने से एचएच की मौत, एक अन्य शिक्षक गंभीर
घटना की जानकारी पर अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन.
Kaimur Road Accident : हादसे में घायलों को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने जांच के बाद लाल बाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल शिक्षक का उपचार जारी है.
कैमुर से अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Kaimur Road Accident : भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव मोड़ के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई, जबकि उनके साथ विद्यालय जा रहे एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बजडीहा में एचएम थे लाल बाबू
मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी स्वर्गीय छवि गोंड़ के पुत्र लाल बाबू प्रसाद गोंड़ के रूप में हुई है, जो चैनपुर प्रखंड के बजडीहा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे. वहीं घायल शिक्षक वीरेंद्र कुमार (43) रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी लाल बहादुर भारती के पुत्र हैं.
एक ही बाइक पर सवार थे दोनों, वाहन लेकर चालक फरार
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे दोनों शिक्षक बाइक से विद्यालय जा रहे थे. बाइक प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ चला रहे थे.इसी दौरान भभुआ-चैनपुर मार्ग स्थित एनएच-219 पर दतियांव मोड़ के पास एक ट्रक को पीछे करने के दौरान दोनों उसकी चपेट में आ गए. हादसे में बाइक समेत दोनों शिक्षक ट्रक के नीचे दब गए.
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
घायल शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया. वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल शिक्षक का उपचार जारी है.
मृतक की पत्नी भी हैं शिक्षिका
मृतक की पत्नी सरोज देवी भी सोनहन क्षेत्र के पिया गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.
अस्पताल में शिक्षकों व लोगों की भीड़ जुट गयी
इधर हादसे की खबर फैलते ही सदर अस्पताल में शिक्षकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई. प्रधानाध्यापक की असामयिक मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
Also Read: बिहार के इन जिलों में BWFS ने किया रेड अलर्ट जारी, झमाझम बारिश के साथ तूफान और वज्रपात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










