कैमूर: वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत राय के निधन पर शोकसभा, श्रद्धांजलि दी गयी

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते हुए का सांकेतिक फोटो.

Kaimur News : वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लगभग 66 वर्ष के थे और पिछले 20 दिनों से किडनी संक्रमण के कारण उपचाररत थे.

विज्ञापन

Kaimur News : जिला अधिवक्ता संघ, भभुआ के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता लक्ष्मीकांत राय के निधन पर मंगलवार को संघ सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

कई दिनों से चल रहे थे बीमार

जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी तथा वर्तमान में भभुआ के छावनी मोहल्ला निवासी लक्ष्मीकांत राय का मंगलवार सुबह बीएचयू अस्पताल, वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लगभग 66 वर्ष के थे और पिछले 20 दिनों से किडनी संक्रमण के कारण उपचाररत थे.

लंबे से कर रहे थे वकालत

लक्ष्मीकांत राय लंबे समय से भभुआ सिविल कोर्ट में वकालत कर रहे थे. वे वर्ष 1994 से बिहार स्टेट बार काउंसिल तथा जिला अधिवक्ता संघ, भभुआ से जुड़े हुए थे.

शोकसभा में ये लोग रहे मौजूद

शोकसभा में अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, ललन जी पांडेय, मंटू पांडेय, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, वीर कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे. वक्ताओं ने उनके निधन को विधिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया.

Also Read: बिहार के इन जिलों में BWFS ने किया रेड अलर्ट जारी, झमाझम बारिश के साथ तूफान और वज्रपात

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन