73 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देवकली गांव में मोहनिया थाना की पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

देवकली गांव में मोहनिया थाना की पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 73 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की है. साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित देवकली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र पंकज कुमार बताया जाता है, जिसे मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि देवकली गांव में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है और भारी मात्रा में शराब रखी गयी है. सूचना के आधार पर मोहनिया थाना की पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाकर गांव में कार्रवाई की. इस छापेमारी के दौरान आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 73 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसको जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तारी के बाद आरोपित का अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन