501 यात्री बिना टिकट पकड़े गये, 2.18 लाख वसूला गया जुर्माना

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 3:51 PM

विज्ञापन

डीडीयू मंडल ने डीडीयू–सासाराम रेलखंड पर चलाया व्यापक जांच अभियान

विज्ञापन

डीडीयू मंडल ने डीडीयू–सासाराम रेलखंड पर चलाया व्यापक जांच अभियान मोहनिया शहर. डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को भभुआ रोड स्टेशन को केंद्र में रखते हुए डीडीयू–सासाराम रेलखंड पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों व स्टेशन परिसर में व्यापक जांच अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान भभुआ रोड स्टेशन पर विशेष किलेबंदी कर यात्रियों के टिकट की जांच की गयी. टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गयी थी. प्लेटफॉर्म, पैदल ऊपरगामी पुल, प्रवेश द्वार व निकास द्वारों के साथ-साथ ट्रेनों के अंदर भी गहन जांच की गयी. इस दौरान यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गयी व टिकट संबंधी जनजागरूकता भी बढ़ायी गयी. जांच अभियान के दौरान कुल 501 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाये गये, जिनसे जुर्माना के रूप में 2,18,395 रुपये का राजस्व रेल प्रशासन को प्राप्त हुआ. रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील किया कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें. टिकट काउंटर, रेलवे वेबसाइट, मोबाइल एप व एटीवीएम के माध्यम से टिकट लेना अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है. साथ ही यात्रियों को बताया गया कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है व इससे बचना प्रत्येक यात्री की जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन