छह जून से आठ जून तक होगा गहन सर्वे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निगरानी के लिए बनायी गयी त्रिस्तरीय पदाधिकारियों की टीम भभुआ कार्यालय : ग्रामीण क्षेत्र में जिन बूथों पर 1200 से अधिक व शहरी क्षेत्र में 1400 से अधिक मतदाता हैं, वहां पर अलग मतदान केंद्र बनाये जायेंगे या फिर बगल के बूथ जहां पर 1200 से कम मतदाता हैं उस बूथ पर उनका नाम जोड़ा […]
विज्ञापन
निगरानी के लिए बनायी गयी त्रिस्तरीय पदाधिकारियों की टीम
भभुआ कार्यालय : ग्रामीण क्षेत्र में जिन बूथों पर 1200 से अधिक व शहरी क्षेत्र में 1400 से अधिक मतदाता हैं, वहां पर अलग मतदान केंद्र बनाये जायेंगे या फिर बगल के बूथ जहां पर 1200 से कम मतदाता हैं उस बूथ पर उनका नाम जोड़ा जायेगा. साथ ही नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, स्थायी रूप से जा चुके लोग व दोहरी प्रवृष्टि वाले लोगों का नाम हटाने व मतदाता सूची में गलत नाम, पता या फोटो को सुधरवाने के लिए छह से आठ जून तक गहन सर्वे अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर उक्त लोगों की सूची तैयार करेंगे.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता सूची में विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर बताया कि गत 15 मई से मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ द्वारा सर्वे कराया जा रहा है. इसी दौरान छह से आठ जून तक बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर में जाकर गहन सर्वे किया जायेगा. इसमें वे चार तरह की सूची बनायेंगे. पहली सूची वैसे लोगों की होगी, जो गत एक जनवरी 18 को मतदान करने के वाजिब हकदार यानी 18 साल की उम्र सीमा पूरा कर लिये हैं. लेकिन, उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं हुआ है. दूसरी सूची वैसे लोगों की बनेगी, जो एक जनवरी 19 को मतदान के लिए निर्धारित उम्र सीमा 18 साल पूरा करेंगे. तीसरी सूची बीएलओ द्वारा उन लोगों की बनायी जायेगी जो स्थायी रूप से अपने जगह से जा चुके हैं या उनकी मृत्यु हो चुकी है. साथ ही दोहरी प्रवृष्टि वालों का भी उसमें नाम लिखा जायेगा. चौथी सूची उनलोगों की बनायी जायेगी जिनका मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र या फोटो गलत है. डीएम ने बताया कि छह से आठ जून तक जो गहन सर्वे अभियान चलाया जा रहा है. उसके तहत प्रत्येक बीएलओ हर घर में जाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही उक्त बीएलओ पर निगरानी के लिए त्रिस्तरीय पदाधिकारियों की टीम बनायी गयी है. बीएलओ पर बीडीओ व सीओ इसकी नजदीक से निगरानी करेंगे. उसके ऊपर एसडीएम, वरीय उपसमाहर्ता व प्रत्येक प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी रहेंगे.
तीसरे स्तर पर डीएम व डीडीसी द्वारा निगरानी की जायेगी. डीएम ने कहा कि बीएलओ हर घर में जाकर उक्त चारों तरह की सूची बनाना सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावे मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन व मतदान केंद्रों के बढ़ाने व दूसरे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जोड़ने का काम एक जून से शुरू हो गया है, जो 31 अगस्त तक चलेगा. साथ ही मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण के लिए 15 मई से शुरू हुआ सर्वे का काम आगामी 20 जून तक चलेगा. फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2019 को किया जायेगा. प्रेसवार्ता के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे.
भगवानपुर दोहरे हत्याकांड के अारोपित ने किया सरेंडर
29 मई की रात पांडा ने अपने भाई व पड़ोसी की कर दी थी हत्या भौजाई को किया था घायल
एसीजेएम पांच के कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
सामूहिक छेड़खानी मामले के आरोपित ने भी किया आत्मसमर्पण : भभुआ कोर्ट. भगवानपुर थानाक्षेत्र के मसही गांव के पास एक दलित लड़की से सामूहिक छेड़खानी के वायरल हुए वीडियो मामले में पुलिस द्वारा पहचान किये गये आरोपितों में से एक विकास मल्लाह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. इससे पहले
सामूहिक छेड़खानी मामले…
पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था. सरेंडर करनेवाला विकास मल्लाह मसही गांव का रहनेवाला बताया गया है. उसने मंगलवार को एडीजे प्रथम रामरंग तिवारी के कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. आरोपित को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. गौरतलब है कि तीन दिन पहले एक लड़की के साथ सामूहिक छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था. छेड़खानी के वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल में पाया कि उक्त वीडियो भगवानपुर थानाक्षेत्र के मसही गांव के पास का है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपितों की पहचान भी कर ली और उसमें से एक आरोपित दारोगा गोंड़ को गिरफ्तार भी कर लिया. वहीं, मामला उजागर होने के एक दिन बाद पीड़िता भी सामने आयी और छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. मंगलवार को विकास मल्लाह द्वारा कोर्ट में आत्मसमर्पण किये जाने के बाद अब भी चार आरोपित फरार चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










