लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए डीएम

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : नये जिलाधिकारी गुरुवार को पहली बार जिले के लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही नये जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने जिले की कमान संभाली है. गुरुवार को जिला समाहरणालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं. नये डीएम को पंचायत पसाई के मुखिया अमृत आंनद ने पंचायत में […]

विज्ञापन

भभुआ : नये जिलाधिकारी गुरुवार को पहली बार जिले के लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही नये जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने जिले की कमान संभाली है. गुरुवार को जिला समाहरणालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं. नये डीएम को पंचायत पसाई के मुखिया अमृत आंनद ने पंचायत में रहनेवाले अजा और अजजा जाति के भूमिहीन परिवारों को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण वाद के तहत उनके वास स्थल से बेदखल कराने को ले जारी नोटिस के मामले को सामने रखा. मुखिया का कहना था कि ये लोग 50 वर्ष से यहां रहते आ रहे हैं. अगले महीने बरसात भी आ रही है. अत: इनके आवास को तोड़ने की प्रक्रिया को कम से कम छह माह तक स्थगित रखा जाये. इसी तरह जिलाधिकारी को भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव निवासी किशोर राम सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्या से अवगत कराया. डीएम द्वारा समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन