पारा पहुंचा 42 के पार, लोगों की बढ़ी बेचैनी, खानपान का रखें खास ख्याल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ शहर : पिछले पांच छह दिनो से गर्मी इस के मौसम में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. गर्मी के तेवर कुछ अधिक ही तल्ख देखने को मिल रहा है. पिछले तीनों से 39 से 40 डिग्री के आसपास पारा चल रहा था. बुधवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया. वहीं […]

विज्ञापन

भभुआ शहर : पिछले पांच छह दिनो से गर्मी इस के मौसम में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. गर्मी के तेवर कुछ अधिक ही तल्ख देखने को मिल रहा है. पिछले तीनों से 39 से 40 डिग्री के आसपास पारा चल रहा था. बुधवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया. वहीं तेज पछुआ से दिन भर लोग परेशान दिखे. 12 बजे से 2 बजे दिन के बीच सड़कों पर लोगों की संख्या कम दिखी. वहीं कई दुकानों में ग्राहकों की कमी देखी गयी. इस तरह लगातार बढ़ते तापमान से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. सुबह होने के साथ ही चिलचिलाती धूप तथा दिन चढ़ने के साथ चमड़ी जलाने वाली तेज पछुवा हवा के झोकों से स्थिति बिगड़ती जा रही है.

बुधवार का दिन तो पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही गर्म बताया गया. मौसमी सब्जियों में भिंडी, लौकी, करेला, कद्दू, खीरा, परवल एवं दलहन में मूंग आदि की फसलें खेतों में नमी नहीं रहने के कारण सूख रही है. मवेशियों को लेकर लोगों में परेशानी देखी जा रही है. गर्मी के मौसम में अब जनजीवन पर असर पड़ने लगा है. पिछले दिनों के अपेक्षा तापमान में वृद्धि होने के और भी आसार दिख रहे हैं. इस दौरान तापमान बढ़ने के कारण लोगों में बेचैनी भी बढ़ने लगी है.

मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है. सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में अचानक तेज पेट दर्द, दस्त और उल्टी से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है.

स्कूल लौटने के दौरान बच्चे होने लगे हैं परेशान, अभिभावक चिंतित : गर्मी के इस मौसम में तापमान में वृद्धि होने से स्कूल आने जाने वाले बच्चों की परेशानी बढ़ने लगी है. गर्मी लगने से बच्चों की तबीयत खराब होने का सिलसिला शुरू होने लगा है. इससे अभिभावक भी चिंतित होने लगे हैं. हालांकि अप्रैल माह के शुरुआत से ही प्रशासन द्वारा स्कूलों को मार्निंग कर दिया गया है. इस तरह लगातार तापमान में वृद्धि होती रही, तो स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन को स्कूलों को बंद करने के लिए सोचना पड़ेगा.
बढ़ने लगा है बीमारियों का प्रकोप : गर्मी के मौसम में पारा चढ़ने के कारण दस्त के साथ ही अन्य बीमारियां भी दस्तक देने लगी है. इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. अस्पतालों में दस्त, पेट दर्द, उल्टी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है.
क्या कहते हैं चिकित्सक
इस संबंध में चिकित्सक सिद्धार्थ राज सिंह ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में खान-पान का का खास ख्याल रखें. गर्मी के मौसम में मसालेदार भोजन शरीर को नुकसान पहुंचाता है. इस मौसम में हल्का भोजन एवं पानी अधिक पीना चाहिए. इसके अलावे फलों का सेवन शरीर को राहत देता है. खीरा, तरबूज, बेल आदि पानी की कमी को पूरा करते हैं.
कॉटन कपड़े देते हैं राहत
गर्मी के मौसम में सूती कपड़े लोगों को काफी राहत देती है. इसलिए लोग सूती कपड़े ही पहनना चाहते हैं. इससे लोगों को राहत मिलती है. डॉक्टरों का भी कहना होता है कि इस मौसम में हल्के रंग के कपड़ा पहनना चाहिए.
आंखों का रखें ख्याल
चिकित्सकों की मानें तो गर्मी के मौसम में तेज धूप से निकलने वाली अल्ट्रावाइलेट किरणें आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. इससे एलर्जी होती है. इससे बचाव के लिए लोगों को सूर्य की रोशनी से बचने के लिए सनग्लास पहनना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन