शहर में बाल विवाह रोकने के लिए चला छापेमारी अभियान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के कई वैवाहिक स्थलों पर पुलिस ने की जांच-पड़ताल भभुआ नगर : राज्य में दहेजप्रथा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान के साथ कड़े कानून भी बनाये गये हैं. बुधवार को अक्षय तृतिया पर जो विवाह के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है, इसे देखते हुए शहर सहित ग्रामीण इलाकों […]
विज्ञापन
शहर के कई वैवाहिक स्थलों पर पुलिस ने की जांच-पड़ताल
भभुआ नगर : राज्य में दहेजप्रथा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान के साथ कड़े कानून भी बनाये गये हैं. बुधवार को अक्षय तृतिया पर जो विवाह के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है, इसे देखते हुए शहर सहित ग्रामीण इलाकों के वैवाहिक स्थलों पर पुलिस ने जबरर्दस्त छापेमारी अभियान चलाया.
शहर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बजरंग बहादुर सिंह व चाइल्ड लाइन केयर के प्रतिनिधि के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शहर स्थित राजवंती वाटिका, अखलासपुर बस स्टैंड के समीप स्थित बाबाजी पोखरा सहित अन्य वैवाहिक स्थलों पर पुलिस ने दलबल के साथ पहुंच कर पूरी जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विवाह के बंधन में बंधने वाले वर वधू के जन्म प्रमाणपत्र संबंधित साक्ष्यों की भी जांच की. पुलिसकर्मियों के छापेमारी से वैवाहिक स्थलों पर अफरातफरी का भी माहौल दिखा.
उल्लेखनीय है कि अक्षय तृतिया के मौके पर होनेवाले विवाह को देखते हुए वूमेन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक डॉ विजयलक्ष्मी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि इस दिन बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिलास्तर पर विशेष अभियान चलाया जाये. मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर जहां विवाह संपन्न कराये जाते हैं, उनपर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया था. प्रखंड स्तर पर बीडीओ को पंचायत के मुखिया के साथ समन्वय कर क्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम के लिए कारगर पहल करने की बात कही गयी थी. इसे लेकर बुधवार को इस सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध पूरे जोरशोर से अभियान चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










