रोक दी गयी दो नाबालिग जोड़ों की शादी

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : अक्षय तृतिया के शुभ मौके पर नाबालिग जोड़ों की होनेवाली शादियों को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया. इस क्रम में शहर के राजवंती वाटिका में हो रही शादी के दौरान जब प्रशासन की टीम पहुंची तो शादी शुरू होने से पहले ही जब विवाह के लिए तैयार लड़का और लड़की की जन्मतिथि […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : अक्षय तृतिया के शुभ मौके पर नाबालिग जोड़ों की होनेवाली शादियों को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया. इस क्रम में शहर के राजवंती वाटिका में हो रही शादी के दौरान जब प्रशासन की टीम पहुंची तो शादी शुरू होने से पहले ही जब विवाह के लिए तैयार लड़का और लड़की की जन्मतिथि की जांच हुई, तो दोनों नाबालिग पाये गये.

इस मामले में लड़का मोकरी गांव रहनेवाला और लड़की अखलासपुर गांव की बतायी जाती है. शादी समारोह शुरू होने से पहले ही अभिभावकों व परिजनों ने भी शादी रोकने पर अपनी सहमति प्रदान की. वहीं चैनपुर बीडीओ ने मिली सूचना के आधार पर अखलासपुर बस स्टैंड के समीप बाबा जी के पोखरे पर होनेवाली नाबालिग जोड़ी की शादी को रुकवाया. इस मामले में लड़की चैनपुर के दामोदरपुर और लड़का शहर के गवई मुहल्ला वार्ड नंबर 19 का रहनेवाला बताया जाता हैं. अधिकारी के समक्ष अभिभावकों व परिजनों ने इस शादी को नहीं कराने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन