कुत्ते ने तीन साल की बच्ची को काटा-नोचा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर. शनिवार सुबह दुर्गावती के सावठ गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोच-काट उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. कुत्ते के काटने से गंभीर हुई बच्ची को इलाज के लिए परिजन द्वारा दुर्गावती पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन, उसकी चिंताजनक हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए […]

विज्ञापन
भभुआ सदर. शनिवार सुबह दुर्गावती के सावठ गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोच-काट उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. कुत्ते के काटने से गंभीर हुई बच्ची को इलाज के लिए परिजन द्वारा दुर्गावती पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन, उसकी चिंताजनक हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.
कुत्ते के हमले में घायल बच्ची सावठ गांव निवासी राहुल चौधरी की बेटी नेहा कुमारी बतायी जाती है. पता चला है कि उक्त बच्ची अपने घर के समीप ही शनिवार सुबह सात बजे खेल रही थी, तभी गांव का ही एक आवारा कुत्ता वहां आया और अचानक उसने बच्ची को दांतों से पकड़ कर झिंझोड़ने व नोचने लगा. बच्ची को कुत्ते द्वारा नोंचते देख आसपास के लोगों ने दौड़ कर बच्ची को बचाया, तब तक कुत्ते ने लड़की के शरीर पर कई जगह नोच गहरा जख्म कर डाला था और उसकी हालत गंभीर हो चली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन