नन्ही परी को इंसाफ दो, दोषियों को कड़ी से सजा दो
भभुआ. मासूमों के साथ हो रहे नाइंसाफ को लेकर शनिवार की शाम जिला मुख्यालय के एकता चौक पर युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. इसमें नन्हीं परी को इंसाफ दो की मांगे सरकार से की गयी. गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची […]
भभुआ. मासूमों के साथ हो रहे नाइंसाफ को लेकर शनिवार की शाम जिला मुख्यालय के एकता चौक पर युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. इसमें नन्हीं परी को इंसाफ दो की मांगे सरकार से की गयी. गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था.
इसी तरह श्रीनगर के कठुआ में भी एक मासूम दरिंदों की शिकार बनी थी. इधर, इन घटनाओं को लेकर आक्रोशित युवाओं द्वारा जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा. युवा नन्हीं परी को इंसाफ दो, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दो मांग कर रहे थे. कैंडल मार्च में अमित कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र प्रकाश, अंकित, आंनद, विजय, विवेक सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










