भूमि संरक्षण की कई योजनाएं हुईं समर्पित तो कई का किया

Updated:
विज्ञापन

कैमूर : भूमि संरक्षण की कई योजनाएं हुईं समर्पित तो कई का किया गया शिलान्यास भी सभी पंचायतों में बनेगा किसान भवन प्रदेश के सभी पंचायत में सरकार द्वारा कृषि भवन बनाया जायेगा. किसानों को जागरूक करने के लिए चौपाल लगाया जायेगा. ये बातें कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बिहार बीज निगम के सभा […]

विज्ञापन

कैमूर : भूमि संरक्षण की कई योजनाएं हुईं समर्पित तो कई का किया गया शिलान्यास भी

सभी पंचायतों में बनेगा किसान भवन
प्रदेश के सभी पंचायत में सरकार द्वारा कृषि भवन बनाया जायेगा. किसानों को जागरूक करने के लिए चौपाल लगाया जायेगा. ये बातें कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बिहार बीज निगम के सभा भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं. उद्घाटन के बाद प्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा कि सभी जिले के पंचायत में किसानों को जागरूक करने व कृषि को उन्नत बनाने की दिशा में किसान भवन बनाकर किसान चौपाल लगाने की पहल सरकार द्वारा की जा रही है.
वहीं किसान चौपाल में कृषि योजनाओं के बारे में बताया जायेगा. राज्य के किसानों को कृषि से जोड़ने के लिए गौ पालन, बकरी पालन, मछली पालन के साथ ही अन्य योजनाओं को लागू की जायेगी. जिससे किसान अच्छी उपज कर आत्म निर्भर बने.
अब इजराइल की तर्ज पर राज्य में भी खेती
के लिए सरकार कर रही है प्रयास
प्रदेश में कई लोग कृषि पर आधारित है. जिन्हें बेहतर उपज और उपज का बेहतर पैसे मिलने को लेकर सरकार अब कृषि इजरायल की तर्ज पर करने की योजना तैयार कर रही है. कम पानी में पर्याप्त अनाज का उपज की जाये. कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई कार्य किया जा रहा है. किसान कार्यालय पंचायत में खोलकर किसान चौपाल लगाया जायेगा. ताकि, किसानों को कृषि संबंधित जानकारी मिले. मंत्री ने बताया कि देश में बिहार इस वर्ष मक्का उत्पादन में सर्वाधिक उत्पादन वाला राज्य रहा. किसान चौपाल के माध्यम से राज्य के 38 जिलों में किसानों की समस्या सुनने व उसे दूर करने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जायेगी. यहां के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है व उनके लिए कार्य कर रही है. इस दौरान भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय व जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन