हर बुधवार व शनिवार को शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अवैध खनन और पथ अतिक्रमण पर रोक लगाने को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें कई निर्देश जारी किये गये. इस दौरान डीएम ने नगर पर्षद क्षेत्र में जयप्रकाश चौक, एकता चौक सहित कई स्थलों से प्रत्येक बुधवार व शनिवार […]

विज्ञापन

भभुआ : जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अवैध खनन और पथ अतिक्रमण पर रोक लगाने को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें कई निर्देश जारी किये गये. इस दौरान डीएम ने नगर पर्षद क्षेत्र में जयप्रकाश चौक, एकता चौक सहित कई स्थलों से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.

इसी तरह मोहनिया में स्टूवरगंज व चांदनी चौक से अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही डीएम ने चांदनी चौक के नो वेंडिग जोन में ठेला नहीं खड़ा करने का बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया गया और कहा गया कि इसके बावजूद भी कोई ठेला लगाता है तो उसके खिलाफ कार्यपालक पदाधिकारी प्राथमिकी दर्ज करायें.

अवैध खनन रोकने लगाने का निर्देश : बैठक में खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार से डीएम ने पूछा कि जिले में दुकानों से बेचे जानेवाले पत्थर और पटिया कहां से लाया जाता है. क्योंकि, जिले में पत्थर और पटिया प्राप्ति के लिए कोई स्थल निर्देशित नहीं है. उन्होंने खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पत्थर और पटिया बेचनेवाले दुकानदारों को लाइसेंस देने के पहले यह जांच सुनिश्चित किया जाये कि ये विक्रेता कहां से पत्थर और पटिया लायेंगे. उस स्थल की जांच की जाये. साथ ही डीएम ने रामपुर प्रखंड के करमचट और कुदरा प्रखंड के नटिया में अवैध खनन रोकने का भी निर्देश दिया.
वाहनों से वसूला जायेगा जुर्माना : बैठक में एसपी हरप्रीत कौर द्वारा भभुआ, मोहनिया व कुदरा के मार्गों व चौक-चौराहों पर प्रतिदिन गाड़ी पार्क करनेवाले ऑटो रिक्शा चालकों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया. साथ ही शहर के नो इंट्री जोन में वाहन खड़ा करने, ओवरलोडेड वाहनों की जांच, फिटनेस, बीमा व बिना हेलमेट के चलनेवालों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया. इसका समन्वय डीटीओ और डीएसपी करेंगे. इसी तरह वाहनों पर मुखिया, किसी संघ के सचिव, अध्यक्ष सहित अन्य नेमप्लेट लगा कर चलनेवालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
अवैध खनन और पथ अतिक्रमण पर रोक लगाने को लेकर डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
निर्देश बोर्ड लगवाने के बाद भी होता है अतिक्रमण, तो ईओ करायें प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन