एटीएम कार्ड बदलने के चक्कर में बदमाश धराया, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धराया युवक गया का रहनेवाला भभुआ सदर : बुधवार की दोपहर एक बजे शहर के अतिव्यस्ततम एकता चौक पर स्थित एसबीआई की एटीएम में ग्राहकों के एटीएम कार्ड के हेरफेर करने के चक्कर में एक बदमाश पकड़ा गया, जिसे रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद वहां लगी भीड़ ने उसकी पहले तबीयत से धुनाई की […]
विज्ञापन
धराया युवक गया का रहनेवाला
भभुआ सदर : बुधवार की दोपहर एक बजे शहर के अतिव्यस्ततम एकता चौक पर स्थित एसबीआई की एटीएम में ग्राहकों के एटीएम कार्ड के हेरफेर करने के चक्कर में एक बदमाश पकड़ा गया, जिसे रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद वहां लगी भीड़ ने उसकी पहले तबीयत से धुनाई की और उसके बाद पहुंची भभुआ थाने की पुलिस को सौंप दिया.
एकता चौक पर एटीएम कार्ड बदल कर हेराफेरी करने के जुगाड़ में धराया युवक गया जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत रसना गांव निवासी टुनटुन सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह का बेटा गुलशन कुमार बताया जाता है. हालांकि, धराये युवक का कहना था कि उसका ट्रक जीटी रोड पर पकड़ा गया है और वह उसे छुड़ाने कचहरी आया हुआ था और रुपये कम पड़ने की वजह से वह भी एटीएम से पैसे निकालने के लिए वहां खड़ा था. इस मामले में पुलिस युवक को थाने ले गयी है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है.
घटना के संबंध में चर्चा है कि दिन के एक बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के निबिया ताड़ गांव निवासी जितेंद्र साह का बेटा रामलाल साह एकता चौक स्थित यूनियन बैंक की एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा हुआ था. लेकिन, उक्त एटीएम में रुपये नहीं होने के चलते वह जैसे ही अंदर से बाहर निकलकर आया, तो पास खड़े एक युवक उनसे बोला कि घबराइए नहीं, क्योंकि बगल के स्टेट बैंक की एटीएम में रुपये है. मुझे भी निकालना है और आइए आप भी निकाल लीजिए. युवक की सहज बातों में आकर रामलाल ने युवक के सामने ही अपना एटीएम कार्ड निकाला और युवक के समक्ष ही गुप्त कोड डाल कर रुपये निकाले.
लेकिन, इतने ही देर में उसके साथ खड़ा शातिर युवक उसका कोड जान गया और तपाक से उसका एटीएम कार्ड अपने हाथ में ले लिया. लेकिन, किसी अनहोनी की आशंका से घबराये रामलाल ने उसका कार्ड अपने हाथ में लिए युवक को पकड़ कर शोर मचाना शुरू कर दिया कि वह उनके खाते से पैसे निकाल रहा है. शोर गुल सुन कर व्यस्त रहनेवाले एकता चौक पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकाले जाने की बात सुन कर लोग पकड़े गये युवक की लात घूसों से जम कर पिटाई करने लगे. वह तो गनीमत थी कि इसकी सूचना भभुआ थाने को मिल चुकी थी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीट रहे भीड़ से युवक को बचाते हुए उसे थाने लेते आयी.
युवक के पास से मिले छह एटीएम कार्ड
एटीएम से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकालने के मामले में हत्थे चढ़े युवक के पास से छह एटीएम कार्ड पुलिस के हाथ लगे हैं. इसके बारे में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. इधर, पकड़ाये युवक के साथ थाने पहुंचे रामलाल ने पुलिस को बताया कि जब वह एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तो वह इसी बीच उनका कार्ड लेकर अपने हाथ में रखे स्वाइप मशीन पर चलाने लगा. युवक के इस कार्यकलाप पर उसे जब संदेह हुआ तब वह शोर मचाने लगा. इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया और जुटे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. हालांकि, रामलाल का यह भी कहना था कि युवक के पास उनका एटीएम कार्ड होने के बाद भी
उनका पैसा नहीं उड़ा है. इस मामले में भभुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम का कहना था कि युवक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










