विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की डीएम ने की जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दिये कई निर्देश, एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर होगी कार्रवाई भभुआ नगर : सोमवार को डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने शहर के कैमूर स्तंभ के समीप स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ नंदेश्वर प्रसाद, डीपीएम विवेक कुमार भी मौजूद रहे. विशिष्ठ दत्तक ग्रहण […]
विज्ञापन
दिये कई निर्देश, एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर होगी कार्रवाई
भभुआ नगर : सोमवार को डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने शहर के कैमूर स्तंभ के समीप स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ नंदेश्वर प्रसाद, डीपीएम विवेक कुमार भी मौजूद रहे. विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान में अनाथ बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी संभाल रहे एनजीओ संचालक को इस दौरान डीएम ने कई निर्देश दिये.
डीएम ने बच्चों के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था करने, दूध पिलाने वाले बोतलों पर नंबरिंग
करने, शुद्ध पानी और दवाओं की लिस्ट बना कर रखने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यहां की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगी, तो एनजीओ संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










