मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता
भभुआ नगर (कैमूर) : देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शुमार ऐतिहासिक मां मुंडेश्वरी धाम में शनिवार को दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज हुआ. भक्ति पूर्ण वातावरण में मां के चरणों में सभी ने अपना वंदन समर्पित करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ सूबे के परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री संतोष […]
भभुआ नगर (कैमूर) : देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शुमार ऐतिहासिक मां मुंडेश्वरी धाम में शनिवार को दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज हुआ. भक्ति पूर्ण वातावरण में मां के चरणों में सभी ने अपना वंदन समर्पित करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ सूबे के परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला, पिछड़ा व अति पिछड़ा मंत्री ब्रजकिशोर बिंद, डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी हरप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण और पद्मश्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी जैसे ही मंच पर आयीं. वैसे ही कार्यक्रम अपने परवान पर दिखने लगा. मालिनी अवस्थी ने देवी गीत तोरी लट चुएला भवानी ए मइया से कार्यक्रम की शुरुआत की. इस पर श्रोता दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. इसके बाद निमिया के डाढ़ मइया झुलेली झुलनवा, सुनैना को हर्ष आपार सिया को जनम भयो,
सोने के खटोलवा मालन गीत की जब प्रस्तुति दी तो श्रोता झूम उठे. इसके बाद रामजी का सोहर और जब रेलिया बैरन पिया को लिये जाये रे की प्रस्तुति दी तो युवाओं की टोलियां भावविभोर हो उठी. उसके बाद जमुनिया की डाढ़ मैं तोड़ लायी राजा गीत की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










