ग्राम कचहरी न्यायमित्र के 30 और सचिव के 40 पदों पर होगी बहाली

Updated:
विज्ञापन

दो माह में सभी प्रक्रिया होगी पूरी भभुआ नगर : बिहार ग्राम कचहरी सचिव नियोजन सेवा शर्त व कर्तव्य नियमावली 2014 और ग्राम कचहरी न्यायमित्र नियमावली 2007 के आलोक में जिले में ग्राम कचहरी सचिव और ग्राम कचहरी न्यायमित्र के रिक्त पदों पर बहाली की जायेगी. जिला पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम […]

विज्ञापन

दो माह में सभी प्रक्रिया होगी पूरी

भभुआ नगर : बिहार ग्राम कचहरी सचिव नियोजन सेवा शर्त व कर्तव्य नियमावली 2014 और ग्राम कचहरी न्यायमित्र नियमावली 2007 के आलोक में जिले में ग्राम कचहरी सचिव और ग्राम कचहरी न्यायमित्र के रिक्त पदों पर बहाली की जायेगी. जिला पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कचहरी न्यायमित्र के 30, तो ग्राम कचहरी सचिव के 40 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया दो माह के अंदर पूरा करने का निर्देश पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव ने दिया है. इस बारे में जिला पंचायती राज पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए वे लोग ही आवेदन कर सकते हैं,
जिस पंचायत की सीट रिक्त है और अभ्यर्थी उसी पंचायत का निवासी हो. जिले में ग्राम कचहरी सचिव के 40 पदों पर बहाली होगी. इसके अलावे ग्राम कचहरी न्याय मित्र के लिए एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए. इस पद के लिए जिले के स्थायी निवासी किसी भी पंचायत के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर नियुक्ति आरक्षण कोटि के आधार पर की जायेगी. ग्राम कचहरी सचिव को छह हजार रुपये मानदेय और ग्राम कचहरी न्यायमित्र को सात हजार रुपये मानदेय मिलेगा.
बोले अधिकारी
ग्राम कचहरी न्यायमित्र व सचिव के पद पर होनेवाली नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सभी बीडीओ को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है.
धीरेंद्र कुमार मिश्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन