सीएस से दुर्व्यवहार करने वाले की गिरफ्तारी नहीं होने से डॉक्टरों में उबाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बैठक कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो भासा व आईएमए करेंगे आंदोलन भभुआ सदर : पिछले 23 मार्च को कैमूर सीएस डॉ नंदेश्वर प्रसाद के साथ उनके कार्यालय में घुस कर एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी द्वारा गाली-गलौज करने व मारपीट की धमकी देने के मामले में जिले के सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टरों में […]
विज्ञापन
बैठक कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो भासा व आईएमए करेंगे आंदोलन
भभुआ सदर : पिछले 23 मार्च को कैमूर सीएस डॉ नंदेश्वर प्रसाद के साथ उनके कार्यालय में घुस कर एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी द्वारा गाली-गलौज करने व मारपीट की धमकी देने के मामले में जिले के सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टरों में उबाल है. सोमवार को इस मामले पर भासा और आईएमए से जुड़े डॉक्टरों की एक आपात बैठक सीएस कार्यालय में हुई. इसमें एक स्वर में डॉक्टरों ने पहले तो सीएस से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करनेवाले उक्त चपरासी अभय तिवारी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध दर्ज कराया. इस दौरान कहा गया कि अगर 48 घंटे के अंदर उक्त चपरासी पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है, तो सभी डॉक्टर आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे.
बैठक में मौजूद डॉ विनोद कुमार सिंह और डॉ अनिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष पद की गरिमा भंग करने की कोशिश की गयी है और प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद भी जब तक मर्यादा भंग करनेवाले उक्त चपरासी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक डॉक्टर चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन पर बाध्य होंगे. इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.
बैठक के दौरान भासा और आईएमए के सदस्यों ने इस मुद्दे पर आपसी समर्थन देने की बात कही. बैठक के दौरान डॉ अरविंद त्रिवेदी, डॉ अशोक सिंह, डॉ अकरम अली, डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह, डॉ एससी लाल, डॉ एके दास, डॉ केके पांडेय सहित काफी संख्या में डॉक्टर उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










