कचहरी रोड में वैन ने मारा स्कूली रिक्शे में धक्का पांच बच्चे हुए घायल
भभुआ सदर : शुक्रवार अपराह्रन 11 बजे शहर के कचहरी रोड पर जेल गेट के समीप एक मारुति वैन ने आगे जा रही एक स्कूली रिक्शे में जोरदार धक्का मार दिया. वैन के धक्के से रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे पांच बच्चे घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर […]
भभुआ सदर : शुक्रवार अपराह्रन 11 बजे शहर के कचहरी रोड पर जेल गेट के समीप एक मारुति वैन ने आगे जा रही एक स्कूली रिक्शे में जोरदार धक्का मार दिया. वैन के धक्के से रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे पांच बच्चे घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर रहे लोगों ने वैन के साथ उसके चालक को पकड़ उसे भभुआ थाने को सौंप दिया. घायल बच्चों का इलाज मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा ले जाकर कराया गया. जानकारी के अनुसार, छुट्टी होने के बाद एक निजी स्कूल के बच्चे स्कूली रिक्शे पर सवार होकर अपने-अपने घर लौट रहे थे. कचहरी के समीप पीछे से आ रही वैन ने रिक्शे में धक्का मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










