सड़क से दो फुट ऊंचा बना नाला, लोग हो रहे परेशान
मोहनिया सदर : नेशनल हाइवे दो के दक्षिणी सर्विस लेन के किनारे बनाया गया नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. नाला बनानेवाली कंपनी जनहित को ध्यान में न रख कर नाला निर्माण करा दिया. इससे सर्विस लेन की सड़क से नाला दो फुट ऊंचाई पर है, जो लोगों के लिए परेशानी […]
मोहनिया सदर : नेशनल हाइवे दो के दक्षिणी सर्विस लेन के किनारे बनाया गया नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. नाला बनानेवाली कंपनी जनहित को ध्यान में न रख कर नाला निर्माण करा दिया. इससे सर्विस लेन की सड़क से नाला दो फुट ऊंचाई पर है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. इस सर्विस लेन के बगल छोटे-बड़े दर्जनों अस्पताल व मेडिकल स्टोरेज है. यहां तक कि मोहनिया के लाइफ लाइन कहे जानेवाले वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके दास का क्लिनिक भी इसी नाला के बगल स्थित है.
यहां प्रतिदिन इलाज के लिए सैकड़ों मरीजों की लंबी कतार लगती है. इसके साथ ही बगल में महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बबीता बख्शी का क्लिनिक है. यहां प्रसव सहित अन्य इलाज के लिए महिला मरीज पहुंचती है. इसके साथ ही सर्विस लेन के किनारे स्थित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए आनेवाले खास कर बुजुर्ग व महिला मरीजों को सड़क से लगभग दो फुट ऊंचे नाले को किसी तरह चढ़ कर पार करना काफी परेशानी भरा है. सड़क की तरफ से दो फुट तो नाला के उस पर तीन से चार फुट गहराई का होना खतरे से खाली नहीं है. इस नाला का निर्माण करानेवाली सोमा आइसोलेक्स कंपनी के कर्मचारी भी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










