वाहन चेकिंग के दौरान सीमेंट के बोरे में भरे 39 लाख रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन

रुपये के साथ क्रेटा गाड़ी व एक व्यक्ति को लिया गया हिरासत में भभुआ कार्यालय : भभुआ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर गुरुवार को शुरू हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान में कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भभुआ-मोहनिया रोड पर मरिचांव गेट के पास एसडीपीओ अजय प्रसाद व भभुआ थानेदार सत्येंद्र राम ने एक […]

विज्ञापन

रुपये के साथ क्रेटा गाड़ी व एक व्यक्ति को लिया गया हिरासत में

भभुआ कार्यालय : भभुआ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर गुरुवार को शुरू हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान में कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भभुआ-मोहनिया रोड पर मरिचांव गेट के पास एसडीपीओ अजय प्रसाद व भभुआ थानेदार सत्येंद्र राम ने एक क्रेटा गाड़ी से 39 लाख रुपये बरामद किये हैं. रुपये के साथ एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है. गाड़ी को जब्त कर भभुआ थाने में रखा गया है.
एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर उपचुनाव को लेकर गुरुवार को भभुआ विधानसभा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. एसपी, एसडीपीओ सहित सभी वरीय पदाधिकारी स्वयं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान भभुआ थानेदार सत्येंद्र राम जब मरिचांव गेट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे, तो मोहनिया की तरफ से आ रही एक क्रेटा गाड़ी को रुकवाया और Â बाकी पेज 15 पर
वाहन चेकिंग के दौरान…
उसकी तलाशी ली. इस दौरान गाड़ी की डिक्की में रखे गये एक सीमेंट के बोरे और एक बैग से 39 लाख रुपये मिले. उस गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति सुजीत अग्रवाल से रुपये की बाबत जब पूछा गया, तो वह इससे संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका. रुपये कहां और किस काम से ले जा रहे हैं, यह भी नहीं बताया. रुपये व उस व्यक्ति के साथ गाड़ी को लेकर पुलिस भभुआ थाना पहुंची. यूपी के फैजाबाद के रहनेवाले सुजीत अग्रवाल से पूछा गया, तो उसने बताया कि वह डेहरी से पैसा लेकर आ रहा है. वह बनारस रामनगर सीमेंट फैक्टरी का कर्मचारी है. कंपनी के लोग फोन पर जहां बताते, वहां उसे रुपये पहुंचाना था. उसे भभुआ जाने के लिए कहा गया था. इसलिए वह डेहरी से मोहनिया होते हुए भभुआ आ रहा था. भभुआ बस स्टैंड में कुछ लोगों से मिलना था. पुलिस को इस जवाब से संदेह होने पर रुपये जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.
एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि पकड़े गये रुपये से जुड़ा कोई कागजात अब तक हिरासत में लिये गये व्यक्ति द्वारा नहीं दिखाया गया है. हालांकि, अभी उससे पूछताछ की जा रही है. हो सकता है कि उक्त पैसा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए लाया जा रहा हो. पुलिस इस बिंदु पर सघनता से जांच कर रही है कि आखिर इतनी मोटी रकम क्यों और कहां से लायी जा रही थी.
88 हजार 500 रुपये व बाइक के साथ युवक पकड़ाया
रामपुर. करमचट थाना क्षेत्र बगही पुल से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की मदद से सर्विलांस टीम ने एक युवक को पकड़ा. उसके पास से 88 हजार 500 रुपये बरामद हुए. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पकड़ाया युवक बेलांव थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव का अर्जुन सिंह है. वह चेनारी से बाइक से अपने गांव जा रहा था. उससे पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन