सभी बूथों पर तैनात रहेंगे अर्धसैनिक बल
भभुआ : भभुआ विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर सभी बूथों पर पारा मिलिटरी फोर्स के जवान तैनात रहेंगे. उपरोक्त जानकारी मंगलवार को आहूत संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान एसपी कैमूर हरप्रीत कौर ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वार हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है. विधानसभा […]
भभुआ : भभुआ विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर सभी बूथों पर पारा मिलिटरी फोर्स के जवान तैनात रहेंगे. उपरोक्त जानकारी मंगलवार को आहूत संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान एसपी कैमूर हरप्रीत कौर ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वार हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है. विधानसभा के सभी बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि 326 मतदान केंद्रों में 100 बूथ संवेदनशील चिह्नित किये गये हैं.
साथ ही विधानसभा क्षेत्र के करमचट और बेलांव थाना क्षेत्र के 22 नक्सलग्रस्त बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा की व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी. आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए भभुआ, बेलांव, भगवानपुर व सोनहन में भी चेक नाका बनाया जायेगा. जिला पुलिस बल द्वारा वाहनों का चेकिंग अभियान भी चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है. 127 लोगों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










