पटना से आ रहा भभुआ के युवक का अपहरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वार्ड 20 के विनय कुमार ने खुद बंधक बना कर रखे जाने की परिजनों को दी सूचना रोते-रोते युवक की मां का बुरा हाल, मोहनिया थाने में दिया आवेदन भभुआ सदर : पटना अपने भाई से मिल कर दोस्त के साथ भभुआ आने के दौरान भभुआ के एक युवक को भभुआ स्टेशन रोड से अगवा […]
विज्ञापन
वार्ड 20 के विनय कुमार ने खुद बंधक बना कर रखे जाने की परिजनों को दी सूचना
रोते-रोते युवक की मां का बुरा हाल, मोहनिया थाने में दिया आवेदन
भभुआ सदर : पटना अपने भाई से मिल कर दोस्त के साथ भभुआ आने के दौरान भभुआ के एक युवक को भभुआ स्टेशन रोड से अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है. युवक भभुआ पश्चिम बाजार वार्ड 20 निवासी स्वर्गीय पप्पू ठाकुर का बेटा विनय कुमार बताया जाता है. अगवा किये जाने व किसी मिल में बंधक बना कर रखे जाने की सूचना खुद अगवा युवक ने फोन कर अपने परिजनों को दी है. अगवा होने की सूचना पर युवक के परिजन रोते-बिलखते गुरुवार को भभुआ थाने पहुंचे, जहां उनको बताया गया कि मामला मोहनिया थाना क्षेत्र का होने से केस भी वही दर्ज होगा. इसके बाद अगवा युवक की रोती-बिलखती मां सहित अन्य परिजन तत्काल मोहनिया निकल गये.
इस मामले में पता चला है कि युवक अपने दोस्त और मुहल्ले के ही गोरख पासवान के बेटे सोनू कुमार के साथ रविवार को पटना गया था. युवक की मां ने बताया है कि उनका दूसरा बेटा विकास कुमार पटना में रह कर पढ़ाई करता है. तीन दिन पहले उनका अपह्रत बेटा दोस्त सोनू, छोटे के साथ राशन पहुंचाने के लिए पटना गया था. बुधवार की शाम 05:30 बजे पटना रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन पकड़ कर 12:30 बजे रात में दोनों भभुआ रोड स्टेशन उतरे. इसी दौरान भभुआ आने के लिए दोनों युवक एक ऑटो में सवार हो गये. ऑटो में सवार होने के बाद अपह्रत युवक ने कहा कि वह पेशाब कर तुरंत आ रहा है, जिसके बाद वह नहीं आया. उसके मित्र द्वारा आसपास बहुत खोजा गया. लेकिन, कहीं जानकारी नहीं मिल सकी. मित्र ने घटना की सारी जानकारी उसकी मां को घर आकर बतायी. इसी दौरान सुबह 07:00 बजे अपह्रत युवक ने अपनी मां को फोन कर अगवा कर लिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि मां मेरी जान खतरे में है, मुझे कुछ लोगों द्वारा यहां कैद करके रखे हैं. पीड़ित मां द्वारा मोहनिया थाने में बेटे को अगवा कर लिए जाने का प्राथमिकी का आवेदन दिया गया है.
बोले जीआरपी थानाध्यक्ष
इस संबंध में जीआरपी के थानाध्यक्ष विनय राय ने बताया कि उक्त मामले को लेकर आवेदन मिला है, पुलिस जांच कर रही है. यदि रेलवे परिसर से जुड़ा मामला होगा, तब प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुलिस सीडीआर निकाल कर जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










