पांच साथियों के साथ वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खुलासा. भभुआ से बाइक चुरा कर बेचते थे वाराणसी व औरंगाबाद में गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी की दो बाइकें भी जब्त बाइक चोरी में पकड़ाये युवक अच्छे खासे संपन्न परिवारों से भभुआ सदर : भभुआ थाने की पुलिस ने शहर में आये दिन हो रहे बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते […]

विज्ञापन

खुलासा. भभुआ से बाइक चुरा कर बेचते थे वाराणसी व औरंगाबाद में

गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी की दो बाइकें भी जब्त
बाइक चोरी में पकड़ाये युवक अच्छे खासे संपन्न परिवारों से
भभुआ सदर : भभुआ थाने की पुलिस ने शहर में आये दिन हो रहे बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए सरगना सहित पांच शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये बाइक चोरों के पास से चोरी की दो बाइक भी पुलिस ने जब्त की है. भभुआ थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर शाम भभुआ थाना क्षेत्र के सुवरन नदी के समीप से की है. गिरफ्तार किये गये बाइक चोरों में बेलाव थाना क्षेत्र के पुनाव गांव निवासी बुचुन शिव का बेटा अंकित कुमार, भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी और वर्तमान में शहर के वार्ड 18 के रहनेवाले प्रसिद्ध नारायण सिंह का बेटा निरंजन पटेल,
चांद थाना क्षेत्र के दुगथुआ गांव निवासी व वर्तमान में शहर के वार्ड तीन निवासी प्रीतम सिंह का बेटा जगत पटेल, मोकरी गांव निवासी व वर्तमान में शहर के वार्ड नौ में रह रहे योगेंद्र प्रसाद चौरसिया का बेटा और इनलोगों का सरगना कृष्णा कुमार चौरसिया और चांद थाना क्षेत्र के हसरेव गांव निवासी व वर्तमान में वार्ड छह में रह रहे इंजीनियर सिंह का बेटा अनुज कुमार पटेल बताया जाता है. पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी के सभी आरोपित युवक अच्छे खासे और खाते-पीते परिवार से हैं. लेकिन, एैस करने की आदत के चक्कर में सभी बाइक चोरी में संलिप्त हो गये.
पुलिस के समझ खोले कई राज : भभुआ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बाइक चोरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष कई चौकाने वाले राज भी खोले हैं. चोरों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि वे सब भभुआ शहर से बाइक उड़ा उसे वाराणसी या औरंगाबाद में बेचते थे. कुछ बाइक उन्होंने सासाराम में भी बेची. इसी प्रकार यूपी के वाराणसी सहित अन्य इलाकों से भी कई बाइक को चोरी कर शातिर चोर उसे सासाराम औरंगाबाद में बेच चुके हैं.
जब्त दोनों बाइक अलग-अलग स्थानों से हुई थी चोरी : पुलिस द्वारा चोरों के पास से जब्त की दोनों बाइकें अलग-अलग जगहों से चोरी की गयी थीं, जिनमें बरामद अपाचे बाइक यूपी से चोरी की गयी थी, तो दूसरी भी बाइक भगवानपुर थानाक्षेत्र के मुंडेश्वरी से चोरी की गयी थी.
जाल बिछा पकड़े गये अपराधी
चोरी की दो बाइक के साथ पकड़े गये शातिर बाइक चोरों के संबंध में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि चोरी की दो बाइक के साथ छह युवक बाइक की डील के लिए चैनपुर की ओर जा रहे हैं. सूचना पर भभुआ थानाध्यक्ष ने सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय व मनोज कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ सुवरन नदी पर भेजा, जहां पुलिस ने तत्काल अपना जाल बिछा दिया. इसी दौरान शाम सात बजे सफेद रंग की अपाचे और काले रंग की पैसन प्रो बाइक पर सवार होकर छह लोग पुलिस को आते दिखे. इस दौरान पुलिस को नदी पुल पर खड़ा देख बाइक पर बैठा एक युवक कूद कर मौके से फरार हो गया. लेकिन, तब तक पुलिस ने अन्य किसी को भी भागने का मौका नहीं देते हुए मौके से पांच युवकों को बाइक सहित हिरासत में ले लिया गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त सभी युवक बाइक चोरी के उस्ताद हैं. वहीं, जो बाइक लेकर वे सब पकड़े गये हैं. वह दोनों भी चोरी के बताये जाते हैं.
जब्त दोनों बाइक के नंबर भी मिले फर्जी
इधर, जांच के दौरान पुलिस द्वारा जब्त की गयी दोनों बाइकों का नंबर भी फर्जी पाया गया है. एक बाइक की तो चोरों ने उसका चेचीस नंबर भी खरोच उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की है. ताकि, उसकी पहचान कही जल्दी ना हो सके. पुलिस के अनुसार, बाइक चोर चोरी कर ली गयी बाइक का नंबर प्लेट बदल कर उसे दूसरे जगह ले जाते थे और वहां बाइक को पांच हजार से लेकर सात हजार में बेच पुनः अपने शहर लौट आते थे. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों में पैशन प्रो पर सवार अनुज पटेल व कृष्णा कुमार चौरसिया सहित एक अन्य आरोपी जो मौके से फरार हो गया, वे मुख्य आरोपी बताये जाते हैं, जो उत्तर प्रदेश व बिहार से बाइकों को चोरी कर अन्य शहरों में ले जाकर बेचने का धंधा करते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन