झारखंड से चोरी छिपे बाजार में पहुंच रहा बालू
भभुआ नगर : जिले में पिछले छह माह से बालू की किल्लत लगातार बरकरार है. सरकार ने बालू की कीमतों को कम करने के लिए जो कवायद शुरू की थी उसका असर अभी नहीं दिख रहा है. झारखंड से चोरी छिपे बालू बाजार में पहुंच रहा है. कई व्यवसायियों ने बताया कि इन दिनों बाजार […]
भभुआ नगर : जिले में पिछले छह माह से बालू की किल्लत लगातार बरकरार है. सरकार ने बालू की कीमतों को कम करने के लिए जो कवायद शुरू की थी उसका असर अभी नहीं दिख रहा है. झारखंड से चोरी छिपे बालू बाजार में पहुंच रहा है. कई व्यवसायियों ने बताया कि इन दिनों बाजार में झारखंड से आनेवाला ही बालू बिक रहा है. इसके बावजूद बालू का भाव पिछले एक माह से साढ़े छह हजार पर आकर स्थिर हो गया है. हालांकि, कारोबारियों द्वारा बताया जा रहा है कि सोन से बालू धीरे-धीरे निकलना शुरू हो गया है और अगले कुछ दिनों में रेट कम होने की संभावना है.
एक ट्रक बालू की कीमत बाजार में इन दिनों 60 हजार रुपये है. इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










