बकाया मांगने पर महिला पर किया जानलेवा हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चिंताजनक हालत में महिला को किया गया वाराणसी रेफर भभुआ सदर : गुरुवार को सबार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बकाया रुपये मांगने गयी एक महिला को टांगी से मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. टांगी का वार सिर पर लगने से महिला को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल से […]
विज्ञापन
चिंताजनक हालत में महिला को किया गया वाराणसी रेफर
भभुआ सदर : गुरुवार को सबार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बकाया रुपये मांगने गयी एक महिला को टांगी से मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. टांगी का वार सिर पर लगने से महिला को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. टांगी के हमले में घायल हुई महिला शिवपुर निवासी शिव शंकर शर्मा की पत्नी रीता देवी बतायी जाती है. बकाया रुपये मांगने में जानलेवा हमले की शिकार हुई महिला गांव में अकेले रहती है.
जबकि, उसके पति व बच्चे बाहर में रह कर नौकरी करते हैं.
जानकारी के अनुसार, घायल रीता ने गांव के ही वीरेंद्र शर्मा को 20 हजार रुपये काफी दिन पहले उसकी बेटी की शादी के लिए उधार दिये थे. गुरुवार को महिला अपने दिये गये रुपये मांगने वीरेंद्र शर्मा के घर गयी थी. रुपये मांगने के दौरान हुए बकझक के बाद आक्रोशित वीरेंद्र शर्मा और लाल शर्मा ने महिला पर टांगी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुई महिला को रामपुर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से महिला को डॉ जय शंकर मिश्रा ने वाराणसी रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










