एक माह पहले ही आपदा विभाग से जारी हुए रुपये
भभुआ सदर : ठंडा अब बढ़ रहल बा, नइखे बुझात की अब पेट कैसे चली, सरकारो हमनी पर ध्यान नइखे देत, अब त डीएम साहब चाहिहे त हमनी के ठंडा से बाचे खातिर कौनो उपाय करिहें. अलाव अउर कंबल के व्यवस्था हो जाइत तो हम गरीबन के भी पेट इ ठंडा में पला जाइत. यह […]
भभुआ सदर : ठंडा अब बढ़ रहल बा, नइखे बुझात की अब पेट कैसे चली, सरकारो हमनी पर ध्यान नइखे देत, अब त डीएम साहब चाहिहे त हमनी के ठंडा से बाचे खातिर कौनो उपाय करिहें. अलाव अउर कंबल के व्यवस्था हो जाइत तो हम गरीबन के भी पेट इ ठंडा में पला जाइत. यह कहना था मंगलवार की शाम जबरदस्त ठंड और शीतलहर के बीच शहर में रिक्शा चलाने वाले आंबेडकर नगर के 56 वर्षीय रामसकल राम का
वह अभी-अभी अखलासपुर से सवारी लेकर लौटे थे और एकता चौक पर ठंड से जमे हाथों और पैरों को कूड़ा जला कर गरम करने का प्रयास कर रहे थे. ऐसी स्थिति का सामना एक अकेले राम सकल ही नहीं कर रहे. बल्कि, शहर में सैकड़ों ऐसे रिक्शा, ठेला चालकों सहित आश्रयविहीन गरीब लोग ठंड से परेशान हैं, जिनका कोई ठौर-ठिकाना नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










