कैमूर में सब्जी दुकान की आड़ में चल रहा था हीरोइन और शराब का कारोबार, 6.73 ग्राम मादक पदार्थ के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

कैमूर में धंघेबाज गिरफ्तार। फोटो- प्रभात खबर

Kaimur News: दुर्गावती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सब्जी दुकान की आड़ में हीरोइन और शराब बेचने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर 6.73 ग्राम हीरोइन, 9 लीटर शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Kaimur News (कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट): कैमूर जिले के दुर्गावती थाना पुलिस को गुरुवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन रोड दुर्गावती मोड़ के पास एक दुकानदार सब्जी दुकान की आड़ में मादक पदार्थ हेरोइन एवं शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई. इसके बाद रात्रि करीब 8:30 बजे पुलिस की एक टीम ने स्टेशन रोड दुर्गावती स्थित संबंधित सब्जी दुकान पर अचानक छापेमारी कर दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया.

जेब से मिली हेरोइन

पुलिस टीम को देखकर दुकानदार शिवम कुमार ने मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके जेब से 6.73 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर (जिला कैमूर) का निवासी है.

दुकान से शराब बरामद

हेरोइन मिलने के बाद पुलिस ने जब धंधेबाज से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर दुकान के भीतर से नौ लीटर शराब भी बरामद की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेरोइन और शराब की खेप को तत्काल जब्त कर लिया तथा धंधेबाज शिवम कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई.

आगे की कार्रवाई जारी

थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्टेशन रोड दुर्गावती में एक सब्जी दुकानदार के पास से 6.73 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. इसके साथ ही उसकी निशानदेही पर दुकान से 9 लीटर शराब भी जब्त हुई है. मादक पदार्थ विक्रेता शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.

Also Read: कैमूर में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप: बासुहारी गांव में लाठी-डंडे चले, 2 महिलाएं समेत 3 घायल, 9 पर FIR

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन